हाई ब्लड प्रेशर में जरूर खाएं विटामिन से भरपूर ये 5 चीजें, बीपी और सेहत में आने लगेगा सुधार
हाई ब्लड प्रेशर में जरूर खाएं विटामिन से भरपूर ये 5 चीजें, बीपी और सेहत में आने लगेगा सुधार
Best Food In High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसे आप डाइट और कुछ चीजों में सुधार करके ठीक कर सकते हैं। हाई बीपी में खाने में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
Published : Apr 06, 2026 07:19 am IST, Updated : Apr 06, 2026 07:19 am IST
1/7Image Source : Freepik
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है उन्हें खाने में कुछ खास चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। ब्लड प्रेशर में डाइट से काफी सुधार आ सकता है। ऐसी कई चीजें हैं जो आपके बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। आपको इन चीजों को जरूर खाना चाहिए।
2/7Image Source : Freepik
फलों में केला हाई ब्लड प्रेशर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। केला में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सोडियम के असर को कम करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। आपको रोजाना 1 मीडियम साइज का केला जरूर खाना चाहिए।
3/7Image Source : Freepik
हाई बीपी में सबसे अच्छी सब्जी चुकंदर को माना जाता है। चुकंदर डाइटरी नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलकर रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है, जिससे रक्त प्रवाह सुधरता है और ब्लड प्रेशर कम होता है। रोजाना करीब 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीना हाई बीपी मरीजों के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है।
4/7Image Source : Freepik
जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन्हें जौ का आटा इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम काफी ज्यादा होता है, जो सोडियम को कम करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। जौ के आटे में बीटा-ग्लूकेन्स फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल को स्वस्थ रखता है।
5/7Image Source : Freepik
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कद्दू के बीज सबसे अच्छे सीड्स हैं। इनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, आर्जिनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व नसों को आराम देकर, ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
6/7Image Source : Freepik
हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन जरूर खाना चाहिए। लहसुन में मौजूद एलिसिन की वजह से यह रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जिससे बीपी कम होता है और आपके दिल के लिए काम करना आसान हो जाता है।
7/7Image Source : Freepik
हाई ब्लड प्रेशर में सबसे अच्छे नट्स से हैं बादाम, क्योंकि इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और हेल्दी फैट होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोजाना बादाम खाना पूरी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।