Published : Oct 19, 2024 12:00 pm IST, Updated : Oct 19, 2024 12:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपको भी अचानक से अपने शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होने लगी है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण, विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए इस विटामिन की कमी के कुछ और लक्षणों के बारे में भी जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
विटामिन डी की डेफिशिएंसी आपकी बोन हेल्थ पर भारी पड़ सकती है। अगर आपकी हड्डियों में या फिर मसल्स में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।
3/5Image Source : Freepik
क्या आपका वजन अचानक से बढ़ने लगा है? अगर हां, तो वेट बढ़ना विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा इस विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से आपके घाव या फिर आपकी चोट को ठीक होने में भी ज्यादा समय लग सकता है।
4/5Image Source : Freepik
विटामिन डी की कमी आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकती है। एंग्जाएटी और डिप्रेशन जैसी फीलिंग महसूस होना भी खतरे का संकेत हो सकता है क्योंकि ये लक्षण भी विटामिन डी की डेफिशिएंसी की तरफ इशारा कर सकता है।
5/5Image Source : Freepik
विटामिन डी की कमी की वजह से आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं तो आपको बिना देरी किए किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।