अदरक और शहद का एक साथ सेवन करने से क्या होता है, जानें शरीर के लिए ये कॉम्बिनेशन है कितना फायदेमंद?
अदरक और शहद का एक साथ सेवन करने से क्या होता है, जानें शरीर के लिए ये कॉम्बिनेशन है कितना फायदेमंद?
सर्दियों में हमारे शरीर की इम्यूनिटी कम होने लगती है। ऐसे में हम आसानी से सर्दी-जुकाम, बुखार, इंफेक्शन और सांस की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत सर्दियां अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया वाले इंसानों के लिए पैदा करती हैं। क्योंकि, इसमें ये बीमारियां आसानी से ट्रिगर कर जाती हैं। ऐसे में दवाइयों के अला
Published : Feb 09, 2025 06:44 pm IST, Updated : Feb 09, 2025 06:49 pm IST
1/5Image Source : social
शरीर की इम्यूनिटी कम होने पर सर्दी-जुकाम, बुखार, इंफेक्शन और सांस की बीमारियों की समस्या बढ़ सकती है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया वाले मरीजों की इम्यूनिटी कम हो जाए तो इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पडत है। क्योंकि, इसमें ये बीमारियां आसानी से ट्रिगर कर जाती हैं। ऐसे में दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू उपचार आपके काम आ सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू उपचार है अदरक और शहद का सेवन। अदरक और शहद का कॉम्बिनेशन कई गंभीर बीमारियों में लाभदायक है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
2/5Image Source : social
ब्रोंकाइटिस और निमोनिया, दोनों फेफड़ों से जुड़ी ऐसी बीमारी है जो कि रह-रह कर वापिस आ सकती है। ऐसे में अदरक और शहद चाटने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और इंफेक्शन से बचाव होता है।
3/5Image Source : social
अस्थमा में अदरक और शहद का सेवन काफी फायदेमंद है। ये पहले तो अस्थमा को ट्रिगर करने से रोकता है और दूसरा अस्थमा में फेफड़ों के इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। इससे आप कुछ ही देर में राहत महसूस कर सकते हैं।
4/5Image Source : social
गीली और सूखी दोनों खांसी में अदरक और शहद का सेवन फायदेमंद है। पहले तो, ये गले को आराम देते हुए एक प्रकार की गर्मी पैदा करता है जिससे फेफड़ों में जमा कफ पिघलने लगता है। दूसरा शहद फेफड़ों को शांत करता है और सूखी खांसी को होने से रोकता है। इस तरह इन दोनों का एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इन तमाम बीमारियों में काम आ जाता है।
5/5Image Source : social
अदरक और शहद से आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आपको इसे नेचुरल तरीके से खाना है। जैसे पहले आप अदरक को पीस कर और इसमें शहद मिला कर इसका सेवन कर सकते है। दूसरा कारगर तरीका ये है कि अदरक को छोटा-छोटा काटें और इसे शहद में डूबा कर रख दें। अब हर दिन रात को सोने से पहले इसे मुंह में रखें और चाटें।