सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है हेम्प सीड्स, जानें फायदे
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है हेम्प सीड्स, जानें फायदे
हेम्प सीड्स यानी भांग के बीज पोषक तत्वों का एक जबरदस्त खजाना हैं। अक्सर लोग इसे केवल इसके पौधे की वजह से गलत समझ लेते हैं, लेकिन इसके बीज पूरी तरह से सुरक्षित, नशा-मुक्त और सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यहां जान लें इसके फायदे।
Published : Jul 25, 2026 12:14 pm IST, Updated : Jul 25, 2026 12:14 pm IST
1/5Image Source : Magnific
हेम्प सीड्स उन बहुत कम पौधों में से हैं जिनमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं। शाकाहारी और वेगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए यह प्रोटीन का शानदार ऑप्शन है।
2/5Image Source : Magnific
इनमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा, इनमें मौजूद आर्जिनिन नाम का अमीनो एसिड शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है, जो नसों को आराम देकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
3/5Image Source : Magnific
छिलके सहित मिलने वाले हेम्प सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। यह घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर देते हैं, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट का स्वास्थ्य सही रहता है।
4/5Image Source : Magnific
हेम्प सीड्स में मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स ड्राई स्किन, एक्जिमा और खुजली जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देकर प्राकृतिक चमक लाते हैं।
5/5Image Source : Magnific
हेम्प सीड्स में गामा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।