बवासीर की समस्या हो जाएगी दूर, त्रिफला पाउडर सहित इन आयुर्वेदिक नुस्खों को करें ट्राई
बवासीर की समस्या हो जाएगी दूर, त्रिफला पाउडर सहित इन आयुर्वेदिक नुस्खों को करें ट्राई
आजकल ज्यादातर लोग बवासीर यानी पाइल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। बवासीर से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति का उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। जबकि कभी-कभी तो इसका दर्द असहनीय भी हो जाता है। आप चाहें तो डॉक्टर से संपर्क करके इस बीमारी को ठीक कर सकते हैं, लेकिन आयुर्वेद म
Published : Nov 15, 2022 10:40 pm IST, Updated : Nov 15, 2022 10:40 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
आजकल ज्यादातर लोग बवासीर यानी पाइल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। बवासीर से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति का उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। जबकि कभी-कभी तो इसका दर्द असहनीय भी हो जाता है। आप चाहें तो डॉक्टर से संपर्क करके इस बीमारी को ठीक कर सकते हैं, लेकिन आयुर्वेद में भी बवासीर को खत्म करने के कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारगर आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो पाइल्स की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
2/6Image Source : FREEPIK
बवासीर की परेशानी को दूर करने में त्रिफला आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बकायन, नीम की निमोली और त्रिफला को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका पाउडर बना लें। उसके बाद रोजाना इस पाउडर का सेवन करें।
3/6Image Source : FREEPIK
एक कप दूध गर्म करके इसे ठंडा कर लें। फिर इसमें नींबू का रस डालकर इसको पी जाएं। ऐसा लगातार 3-7 दिन करने से आपको पाइल्स की समस्या से निजात मिल सकती है।
4/6Image Source : FREEPIK
यदि आपको बवासीर कि समस्या है तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अपने पाइल्स की जगह पर हल्के हाथों या कॉटन की मदद से लगाएं। इससे आपको गुदा के हिस्से पर होने वाले बवासीर से राहत मिलती है।
5/6Image Source : FREEPIK
औषधीय गुणों से भरपूर नागदोन के पत्ते भी बवासीर की समस्या से दूर कर सकता है। इसके लिए रोजाना नागदोन के 3 पत्ते खाएं।
6/6Image Source : FREEPIK
एलोवेरा के सूजनरोधक गुण बवासीर की जलन कम करने का काम करता है। इसलिए पाइल्स के मरीज एलोवेरा के पल्प का किसी न किसी रूप में इसका सेवन करें।