अंदर घुसी कील निकालने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिनटों में बाहर आ जाएंगे सारे ब्लैक हेड्स
अंदर घुसी कील निकालने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिनटों में बाहर आ जाएंगे सारे ब्लैक हेड्स
Remedies For Black Heads: त्वचा के अंदर घुसे ब्लैक हेड्स को निकालने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं। इससे काले मोटे ब्लैक हेड्स भी बाहर आ जाएंगे। आपकी त्वचा एकदम साफ सुथरी नजर आएगी।
Published : Jul 29, 2025 01:41 pm IST, Updated : Jul 29, 2025 01:41 pm IST
1/5Image Source : Freepik
ब्लैक हेड्स हटाने के लिए सबसे अच्छा उपाय बेकिंग सोडा है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक पेस्ट जैसा बना लें। इसे ब्लैक हेड्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब साफ पानी से फेस को क्लीन कर लें। जरा से रगड़ने से ही ब्लैक हेड्स निकल जाएंगी।
2/5Image Source : Freepik
ओटमील से फेस का स्क्रब करने से भी ब्लैक हैड्स निकल जाते हैं। इसके लिए ओटमीट को पानी के साथ मिक्स कर लें। इसे फेस पर स्क्रब की तरह लगाने से ब्लैक हेड्स कम होते हैं।
3/5Image Source : Ai Image
टमाटर भी ब्लैक हेड्स को क्लीन करने में असरदार है। रोज टमाटर का गूदा ब्लैकहेड्स पर रगड़ लें। इससे चेहरे के अंदर त्वचा में फंसी ब्लैक हेड भी निकल जाएगी। फेस ग्लो करने लगेगा और एलोवेरा जेल लगाने से भी ब्लैक हेड्स रिमूव हो जाती हैं।
4/5Image Source : Freepik
ब्लैक हेड्स को क्लीन करने में नींबू के रस काफी असरदार घरेलू उपाय है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है इसे लगाने से ब्लैकहेड्स फूल जाते हैं और रगड़ने पर क्लीन हो जाते हैं। इससे धीरे-धीरे ब्लैक हेड्स कम हो जाते हैं।
5/5Image Source : Freepik
शहद और दालचीनी चेहरे से ब्लैक हेड्स को क्लीन करते हैं। शहद स्किन के पोर्स को साफ करने में मदद करता और ब्लैकहेड्स कम करता है। दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स कम होते हैं।