कद्दू के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इससे फाइबर की कमी दूर होती है और शरीर को ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड मिलता है। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और जिंक भी पाया जाता है जो हार्ट को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं कद्दू के बीज कैसे खाने चाहिए?
Published : Sep 22, 2026 08:11 am IST, Updated : Sep 22, 2026 08:11 am IST
1/5Image Source : India Tv
कद्दू के छिलके बिना वाले हरे बीजों को सीधे भी खा सकते हैं। ये तुरंत एनर्जी देने वाला और पोषण से भरपूर स्नैक का अच्छा ऑप्शन हैं। भूख लगने पर ऐसे ही 1 मुट्ठी बीज खा सकते हैं।
2/5Image Source : Magnific
अगर आपको हल्का सॉल्टी फूड पसंद है तो कद्दू के बीजों में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या सी सॉल्ट मिलाकर भून लें। आप इसे माइक्रोवेब में भी भून सकते हैं, इससे स्वाद और भी ज्यादा कुरकुरा हो जाता है।
3/5Image Source : India Tv
आप चाहें तो कद्दू के बीजों को नमक मिले पानी में रातभर भिगोकर सुबह खा सकते हैं। इससे फाइटिक एसिड कम करने और शरीर में मौजूद मिनरल्स के बेहतर अवशोषण में मदद मिल सकती है।
4/5Image Source : India Tv
अगर आप नाश्ते में कद्दू के बीज खाना चाहते हैं तो इन्हें ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, दलिया या स्मूदी में डालकर भी खा सकते हैं। इससे स्वाद भी बढ़ जाएगा और फायदे भी मिलेंगे।
5/5Image Source : Magnific
कद्दू के बीज का इस्तेमाल आप लड्डू में भी कर सकते हैं। आप इन्हें हल्का क्रश करके किसी पराठे पर लगाकर भी खा सकते हैं। रोजाना 1-2 चम्मच कद्दू के बीज जरूर खाएं।