How To Control BP Instantly Without Medicine: कई बार अचानक से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है और डॉक्टर भी पास नहीं होता। कई बार घर में दवा नहीं होती तो ऐसे में क्या उपाय करें, जिससे कुछ देर के लिए बीपी कम हो जाए। आइये जानते हैं हाई बीपी को बिना दवा के तुरंत कम करने के उपाय।
Published : Mar 26, 2026 08:49 am IST, Updated : Mar 26, 2026 08:49 am IST
1/5Image Source : Freepik
हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर माना जाता है। अगर बीपी बढ़ने लगे तो इसे तुरंत कंट्रोल करना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है। बीपी अगर 140/90 mmHg या उससे ज्यादा हो तो आपको दवा की जरूरत है। अगर दवा न हो तो कुछ उपायों से हाई बीपी को कम करने की कोशिश करें।
2/5Image Source : Freepik
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खुद को रिलेक्स करें। शरीर को कूल डाउन करें और फिर पैरों पर ठंडा पानी डालें। सिर को भी ठंडा करें इससे बीपी डाउन होने लगेगा। आपको कुछ देर आसाम मिल सकता है।
3/5Image Source : Freepik
बीपी कंट्रोल करने के लिए आपको गहरी-गहरी सांसें लेनी चाहिए। इसके लिए 5-10 मिनट के लिए ध्यान करें। इससे आपका शरीर और दिमाग रिलेक्स होगा और डीप ब्रादिंग से ब्लड प्रेशर डाउन होने लगेगा।
4/5Image Source : Freepik
जिस वक्त बीपी हाई हो नमक और मसाले वाली चीजें न खाएं। इसकी बजाय बिना नमक वाला नींबू पानी पीएं। आप चाहें तो नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर थोड़ा कम होने लगेगा।
5/5Image Source : Freepik
बीपी को नॉर्मल करने के लिए काली तुलसी या लहसुन की एक कली चबा लें। अगर घर में अनार का रस है तो पी लें। इससे ब्लड प्रेशर को कुछ समय के लिए कंट्रोल किया जा सकता है।