1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. फैटी लिवर होगा हेल्दी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

फैटी लिवर होगा हेल्दी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

अगर आप भी फैटी लिवर के मरीज हैं तो चलिए डॉक्टर से जानते हैं डाइट में किन चीजों को शामिल करने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है?

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 03, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 04:15 pm IST
फैटी लीवर के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है। खानपान में ज़रा सी लापरवाही फैटी लिवर की परेशानी को बढ़ा सकती है। पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में क्या शामिल करें?
1/5 Image Source : UNSPLASH

करी पत्ता: फैटी लिवर के मरीजों को अपनी डाइट में करी पत्ता ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर के फैट को घटाने में मदद करते हैं। सुबह आठ से दस करी पत्ता चबाकर खाना फायदेमंद है।
2/5 Image Source : unsplash
करी पत्ता: फैटी लिवर के मरीजों को अपनी डाइट में करी पत्ता ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर के फैट को घटाने में मदद करते हैं। सुबह आठ से दस करी पत्ता चबाकर खाना फायदेमंद है।
मेथी के बीज: सुबह खाली पेट एक चम्मच भिगोए हुए मेथी के बीज का सेवन करें साथ ही उसका पानी पियें। मेथी का बीज और पानी फैटी लिवर में बेहद फायदेमंद है। मेथी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और घुलनशील फाइबर लिवर के फैट को कंट्रोल कर, मेटाबॉलिज्म को फ़ास्ट करने में मदद करते हैं।
3/5 Image Source : MAGNIFIC

भुना हुआ तिल: एक बड़े चम्मच भुने हुआ तिल का सेवन फैटी लिवर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर में जमे फैट को कम करने और सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसका सेवन आप सुबह के समय नाश्ते के साथ कर सकते है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
भुना हुआ तिल: एक बड़े चम्मच भुने हुआ तिल का सेवन फैटी लिवर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर में जमे फैट को कम करने और सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसका सेवन आप सुबह के समय नाश्ते के साथ कर सकते है।
ब्लैक कॉफी: सुबह नाश्ते के बाद आप एक कप बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफ़ी का सेवन करें। ब्लैक कॉफी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स लिवर की सूजन और फैट को कंट्रोल करने में मददगार हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement