कुछ बीमारियों में नमक का सेवन कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी बीमारी में नमक नहीं खाना चाहिए।
Published : Nov 10, 2025 11:29 am IST, Updated : Nov 10, 2025 11:29 am IST
1/6Image Source : Freepik
कुछ बीमारियों में नमक का सेवन कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी बीमारी में नमक नहीं खाना चाहिए।
2/6Image Source : Freepik
नमक में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को नमक का सेवन कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है, ताकि ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहे।
3/6Image Source : Freepik
दिल की बीमारी जैसे कि दिल का दौरा या हार्ट फेलियर में भी अधिक नमक का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है।
4/6Image Source : Freepik
यह एक प्रकार की गठिया है जिसमें जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। ज्यादा नमक और सोडियम खाने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जो गाउट के लक्षणों को और बढ़ा सकता है।
5/6Image Source : Freepik
किडनी की समस्या में, खासकर किडनी फेलियर में, अधिक नमक सेवन से शरीर में पानी और सोडियम का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
6/6Image Source : Freepik
अगर शरीर में सूजन हो, जैसे कि पैरों या हाथों में सूजन, तो नमक खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में पानी जमा करने का कारण बन सकता है।