Published : Dec 11, 2025 09:58 pm IST, Updated : Dec 11, 2025 10:03 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
जैसे ही सर्दियाँ आती हैं, गुड़ की मिठास से बाज़ार भर जाते हैं। गुड़ न सिर्फ़ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें आयरन, कैल्शियम और ज़रूरी मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। हालाँकि, गुड़ की बढ़ती डिमांड की वजह से इस मौसम में कई बार नकली और मिलावटी गुड़ की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में शुद्ध गुड़ की पहचान कैसे करें, चलिए हम आपको बताते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
रंग और बनावट: शुद्ध गुड़ का रंग गहरा सुनहरा या भूरा होता है और इसकी सतह थोड़ी खुरदरी या दानेदार होती है। मिलावटी गुड़ बहुत ज़्यादा चमकदार दिखता है।
3/5Image Source : FREEPIK
छूने का टेस्ट: असली गुड़ छूने पर थोड़ा चिपचिपा लगता है और इसमें प्राकृतिक तेल जैसा एहसास होता है। केमिकल से भरपूर गुड़ सख़्त, सूखा और चॉक जैसा लगता है।
4/5Image Source : FREEPIK
गंध और स्वाद: असली गुड़ में प्राकृतिक मिट्टी जैसी खुशबू और कैरामल जैसा स्वाद होता है। नकली गुड़ में अक्सर आर्टिफिशियल गंध आती है और यह बहुत ज़्यादा मीठा लगता है।
5/5Image Source : FREEPIK
पानी का टेस्ट: गुड़ का एक छोटा टुकड़ा एक गिलास गुनगुने पानी में डालें। शुद्ध गुड़ धीरे-धीरे घुलता है और कोई अवशेष नहीं बचता। नकली गुड़ या तो ठीक से नहीं घुलता या सफ़ेद अवशेष छोड़ता है। इसलिए पैक्ड गुड़ खरीदते समय, हमेशा FSSAI मार्क, बैच नंबर और मैन्युफ़ैक्चरिंग डेट ज़रूर देखें।