Published : Sep 16, 2025 05:32 pm IST, Updated : Sep 16, 2025 05:32 pm IST
1/5Image Source : freepik
किडनी की पथरी पेशाब में मिनिरल्स के क्रिस्टल बनने से बनती है। ये छोटे पत्थर पेशाब के साथ बाहर निकल सकते हैं, लेकिन बड़े होने पर ये दर्द, पेशाब में खून और मूत्र प्रवाह को रोकने जैसी समस्याएँ पैदा कर सकते हैं। लक्षणों में पीठ या बगल में तेज दर्द, उल्टी, बुखार और पेशाब में खून आना शामिल हो सकता है। अगर आप भी किडनी स्टोन के मरीज हैं तो चलिए जानते हैं किन फूड्स को अपनी डाइट में भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए।
2/5Image Source : freepik
हाई ऑक्सालेट वाले फूड्स: हाई ऑक्सालेट वाले फूड्स जैसे- पालक, चुकंदर, मेवे, चॉकलेट में ऑक्सालेट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो किडनी स्टोन के लिए ज़िम्मदार होते हैं। इसलिए ऐसे फ़ूड की बजाय आप अपनी डाइट में तरबूज, खीरा, केला और फूलगोभी जैसे कम ऑक्सालेट वाले फल और सब्ज़ियाँ चुनें।
3/5Image Source : freepik
हाई सोडियम वाले फूड्स: अपनी डाइट से प्रोसेस्ड, पैकेज्ड और फास्ट फूड को तुरंत बाहर करें। दरअसल, इनमे बहुत ज़्यादा नमक होता है। बहुत ज़्यादा नमक आपकी किडनी के लिए अच्छा नहीं होता। बहुत ज़्यादा नमक मूत्र में कैल्शियम को बढ़ा देता है, जो पथरी बनने का एक प्रमुख कारण है। इसकी जगह आप ताज़ा, घर पर बना खाना चुनें जिसमें जड़ी-बूटियाँ, नींबू का रस या हल्के मसाले हों।
4/5Image Source : freepik
शुगरी ड्रिंक्स: जिस तरह ज़्यादा नमक किडनी के लिए हानिकारक होता है, उसी तरह ज़्यादा चीनी भी किडनी को नुकसान पहुँचा सकती है। अपनी डाइट से सोडा, मीठे जूस, मिटाई जैसे शुगरी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल न करें। दरअसल, हाई फ्रुक्टोज़ और शुगर किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ाते हैं। शुगरी ड्रिन्की की जगह अपनी डाइट में पानी को शामिल करें। खूब पानी पिएं। पानी ज़्यादा पीने से स्टोन फ़िल्टर हो जाता है।
5/5Image Source : freepik
हाई प्यूरीन वाले फूड्स: अपनी डाइट में हाई प्यूरीन वाले फूड्स जैसे सार्डिन, एंकोवी, ऑर्गन मीट, बीयर और लाल मांस, को शामिल न करें। ये खाद्य पदार्थ यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे यूरिक एसिड की पथरी बनती है। इसकी बजाय आप प्लांट बेस्ड प्रोटीन, नींबू जैसे खट्टे फल शामिल करें।