विटामिन सी की कमी होने पर कैसा महसूस होता है, Vitamin C की कमी के लक्षण
विटामिन सी की कमी होने पर कैसा महसूस होता है, Vitamin C की कमी के लक्षण
Written By: Bharti Singh@bhartinisheeth
Published : Nov 17, 2025 11:36 am IST, Updated : Nov 17, 2025 11:36 am IST
Image Source : Freepik
भारत में बड़ी संख्या में लोग विटामिन सी की कमी से जूझ रहे हैं। इंडियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में करीब 74% लोग विटामिन सी की डेली की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। विटामिन सी पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है रूप में काम करता है। जो सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।
Image Source : Freepik
शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसे विटामन सी की कमी का शुरुआती लक्षण माना जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ जाती है।
Image Source : Freepik
विटामिन सी मसूड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन, सॉफ्टनेस और खून निकलने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन सी की कमी से स्किन ड्राई होने लगती है।
Image Source : Freepik
विटामिन सी कम होने पर मूड स्विंग्स हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। मूड में भी बदलाव आने लगते हैं।
Image Source : Freepik
विटामिन सी की कमी से कोलेजन कम होने लगता है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन, चलने-फिरने में दिक्कत होती है। इससे फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।