इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?
आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) शरीर का वह सुरक्षा कवच है जो आपको कई बीमारियों और संक्रमणों से बचाता है। इसलिए, चलिए हम बताते हैं इम्यून सिस्टम को मजबूत कैसे बनाएं?
Published : Jun 17, 2025 01:58 pm IST, Updated : Jun 17, 2025 01:58 pm IST
1/5Image Source : SOCIAL
आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) शरीर का वह सुरक्षा कवच है जो आपको कई बीमारियों और संक्रमणों से बचाता है। इसलिए, इसे इतना मज़बूत होना चाहिए कि यह आपके शरीर को कमजोर न पड़ने दें और बीमारियों से लड़ सके. बारिश के मौसम में सर्दी, फ्लू या COVID-19 जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होनी चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं इम्यून सिस्टम को मजबूत कैसे बनाएं
2/5Image Source : SOCIAL
हेल्दी डाइट: एक मज़बूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए स्वस्थ आहार सबसे ज़रूरी है। मतलब आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में सब्ज़ियाँ, फल, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे फूड्स को शामिल करें। जब आपके शरीर को इन खाद्य पदार्थों से पोषक तत्व मिलते हैं, तो यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
3/5Image Source : SOCIAL
नियमित रूप से व्यायाम करें: शारीरिक गतिविधि केवल मांसपेशियाँ बनाने या तनाव कम करने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। व्यायाम प्रतिरक्षा कोशिकाओं को हड्डियों से निकालकर रक्तप्रवाह में लाने में मदद करता है।
4/5Image Source : SOCIAL
हाइड्रेटेड रहें: आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहे इसलिए खूब पानी पिएं। पानी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है। भले ही आप व्यायाम न कर रहे हों या पसीना न बहा रहे हों। आप अपनी साँस, मूत्र के माध्यम से लगातार पानी खो रहे हैं। ऐसे में अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए खूब पानी पिएं।
5/5Image Source : SOCIAL
नींद लें भरपूर और तनाव से रहें दूर: इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप नींद भरपूर लें और स्ट्रेस कम से कम लें। तनाव आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करता है जिससे नींद का पैटर्न बिगड़ जाता हैजो प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।