1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. यूरिक एसिड में दूध पीना चाहिए या फिर नहीं?

यूरिक एसिड में दूध पीना चाहिए या फिर नहीं?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Feb 12, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 02:49 pm IST
क्या आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड में आपको दूध को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए या नहीं...
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड में आपको दूध को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए या नहीं...
दूध में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। दूध में प्यूरीन की बहुत कम मात्रा और कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकती हैं।
2/5 Image Source : Freepik
दूध में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। दूध में प्यूरीन की बहुत कम मात्रा और कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकती हैं।
आप दूध में औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को मिलाकर अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बकरी के दूध का सेवन किया जा सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
आप दूध में औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को मिलाकर अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बकरी के दूध का सेवन किया जा सकता है।
अगर आपने समय रहते हाई यूरिक एसिड की समस्या का इलाज शुरू नहीं करवाया, तो आपकी सेहत को लेने के देने पड़ सकते हैं। हाई यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द, हड्डियों से जुड़ी समस्याएं, चलने फिरने में दिक्कत महसूस होना, इस तरह की प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।
4/5 Image Source : Freepik

दूध के अलावा भी आप कुछ चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। चेरी, स्ट्रॉबेरी, खट्टे फल, ब्राउन राइस, ओट्स और जौ जैसी खानी की चीजें भी हाई यूरिक एसिड से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement