मिक्स सीड्स जैसे- चिया, अलसी, कद्दू, सूरजमुखी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को फाइबर, ओमेगा-3, और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अगर आप रोजना एक चम्मच मिक्स सीड्स का सेवन करते हैं तो सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?
Published : Apr 23, 2026 12:55 pm IST, Updated : Apr 23, 2026 01:02 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
मिक्स सीड्स जैसे- चिया, अलसी, कद्दू, सूरजमुखी के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को फाइबर, ओमेगा-3, और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं अगर आप रोजना एक चम्मच मिक्स सीड्स का सेवन करते हैं तो सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?
2/6Image Source : freepik
पाचन में सुधार: मिक्स सीड्स फाइबर का पावरहाउस हैं, जो पेट को स्वस्थ रखने, पाचन क्रिया को नियमित करने और कब्ज से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बीज पाचन तंत्र को दुरुस्त कर मल त्याग को आसान बनाते हैं।
3/6Image Source : UNSPLASH
वजन होता है कंट्रोल: मिक्स सीड्स (चिया, अलसी, कद्दू, सूरजमुखी) फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो पाचन को धीमा करके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। यह भूख और क्रेविंग को कम करते हैं, जिससे कैलोरी की खपत कम होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
4/6Image Source : UNSPLASH
हृदय स्वास्थ्य: हमिक्स सीड्स में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड ओमेगा-3, फाइबर और फाइटोस्टेरॉल भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर दिल को स्वस्थ रखते हैं।
5/6Image Source : UNSPLASH
स्किन और बाल: मिक्स सीड्स ओमेगा-3, प्रोटीन, विटामिन E और जिंक का बेहतरीन स्रोत हैं, जो बालों को मज़बूत व चमकदार बनाने और त्वचा को हाइड्रेटेड व दाग-रहित रखने में मदद करते हैं। रोजाना 1-2 चम्मच मिश्रित बीज का सेवन या फेस पैक के रूप में इस्तेमाल त्वचा में निखार और बालों का झड़ना कम कर सकता है।
6/6Image Source : UNSPLASH
हड्डियां और प्रतिरक्षा: मिक्स सीड्स पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने में बेहद सहायक होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।