गुड़ आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोष तत्वों से भरपूर होता है। वहीं चना प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। ऐसे में इसका सेवन स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। यहां जान लें गुड़ और चना खाने के फायदे।
Published : Dec 09, 2025 02:31 pm IST, Updated : Dec 09, 2025 02:31 pm IST
1/5Image Source : Freepik
चना प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का अच्छा स्रोत है, जो आपको लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। गुड़ आयरन और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे में इस दोनों का साथ में सेवन करने से दिनभर की सुस्ती और थकान को दूर करने में मदद मिलता है।
2/5Image Source : Freepik
गुड़ आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है और चना भी आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। इन दोनों को साथ खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे एनीमिया (खून की कमी) का खतरा कम होता है। यह खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
3/5Image Source : Freepik
गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं, और चने में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
4/5Image Source : Freepik
गुड़ और चना दोनों ही पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
5/5Image Source : Freepik
चने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। गुड़ पाचन एंजाइमों को सक्रिय करने में भी सहायक होता है। ऐसे में रोज सुबह इसे खाने से पेट साफ होता है और हाजमा बेहतर होता है।