प्रोटीन का पावरहाउस है सोयाबीन, डॉक्टर ने बताया क्यों बनाएं इसे डाइट का हिस्सा
प्रोटीन का पावरहाउस है सोयाबीन, डॉक्टर ने बताया क्यों बनाएं इसे डाइट का हिस्सा
अगर आप शाकाहारी या वेगन हैं तो अपनी डाइट में सोयाबीन ज़रूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन के अलावा सभी 9 अमीनों एसिड भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे
Published : Jul 14, 2026 05:28 pm IST, Updated : Jul 14, 2026 05:30 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अगर आप शाकाहारी या वेगन हैं तो अपनी डाइट में सोयाबीन ज़रूर शामिल करें। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है इसलिए वेगन लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इसमें प्रोटीन के अलावा सभी 9 अमीनों एसिड भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे
2/5Image Source : UNSPLASH
डायबिटीज करता है कंट्रोल: सोयाबीन स्पाइक ऑफ़ शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और हाई प्रोटीन और फाइबर होने के कारण ये खाना को पचाने में मदद करते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
मसल्स ग्रोथ में मददगार: प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से सोयाबीन मांशपेशियों को मजबूत करने में बेहद फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है जो बोन डेंसिटी को बनाए रखने में मदद करता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
वेट लॉस में मददगार: सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है ऐसे में जब आपक इसका सेवन अपनी डाइट में करते हैं तो प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से यह ज़्यादा खाने की इच्छा को कम करता है जिससे क्रेविंग्स कम होती हैं और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
सोया चंक को सबसे पहले एक कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से भून लें। जब ये भून जाए तो इन्हें मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से एकदम बारीक पीस लें। पीसने के बाद इन्हें छन्नी से चाल लें और फिरएक एयर टाइट कंटेनर में आटे को रख दें। जब भी गेंहूं की रोटी बनाएं तब उसके साथ सोयाबीन का आटा भी मिक्स कर लें। इसके अलावा इसे उबालकर फिर हल्का रोस्ट कर के भी सेवन कर सकते हैं।