स्किन पर दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं Skin Cancer के लक्षण, डॉक्टर ने दी चेतावनी
स्किन पर दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं Skin Cancer के लक्षण, डॉक्टर ने दी चेतावनी
स्किन कैंसर दुनिया भर में तेजी से बढ़ने वाले कैंसरों में से एक है। यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ।शालिनी सिंह सालुंखे ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इसके लक्षण आप आसानी से पहचान सकते हैं। चलिए जानते है वे संकेत कौन से हैं?
Published : Jul 28, 2026 09:25 pm IST, Updated : Jul 28, 2026 09:39 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
स्किन कैंसर दुनिया भर में तेजी से बढ़ने वाले कैंसरों में से एक है। यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इसके लक्षण आप आसानी से पहचान सकते हैं।चलिए जानते है वे संकेत कौन से हैं?
2/5Image Source : magnific
तिल का आकर बदलना: अगर आपके शरीर पर तिल हैं और उसका आकार बदलने लगा है, वो बढ़ रहा है या अनइवेन हो रहा है तो यह स्किन कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। तिल के ऐसे बदलाव को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है।
3/5Image Source : MAGNIFIC
तिल का रंग बदलना: अगर स्किन पर मौजूद तिल का रंग आकर बदलने के साथ रंग भी बदल रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर एक ही तिल में ब्लैक, ब्राउन या ब्लू जैसे तरह के रंग दिखने लगे तो इस कंडीशन को गंभीरता से लेना चाहिए।
4/5Image Source : UNSPLASH
चोट को भरने में समय लगना: अगर आपको कहीं चोट लगी है और उस ज़ख्म को भरने में समय लग रहा है तो यह भी स्किन कैंसर का एक कारण हो सकता है। अगर तीन चार हफ्ते के बाद या एक महीने से ज़्यादा समय बीतने पर भी ठीक नहीं हो रहा है, और वहां से खून निकल रहा है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए
5/5Image Source : MAGNIFIC
तिल से ब्लीडिंग: अगर आपके तिल में लगातार खुजली हो रही है या उससे ब्लीडिंग हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपकी स्किन पर कुछ नया दाग दिख रहा है या कोई तिल जो तेजी से बढ़ रहा है तब भी आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए