Published : Aug 16, 2025 07:35 am IST, Updated : Aug 16, 2025 07:35 am IST
1/5Image Source : freepik
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद ज़रूरी पोषक तत्व है। यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं ले रहे हैं, तो आपके शरीर में कुछ ये गंभीर संकेत दिखने लगेंगे
2/5Image Source : freepik
प्रोटीन की कमी का एक सामान्य लक्षण एडिमा है, यानी शरीर के ऊतकों में तरल पदार्थ जमा होने से सूजन। यह सूजन ख़ासकर पैरों, टखनों, हाथों और पेट में दिखाई दे सकती है।जब प्रोटीन का स्तर कम हो जाता है, तो तरल पदार्थ रक्त वाहिकाओं से बाहर निकलकर आसपास के ऊतकों में जमा हो सकते हैं, जिससे सूजन होती है।
3/5Image Source : freepik
अगर आप आराम के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं? यह प्रोटीन की कमी का एक स्पष्ट संकेत हो सकता है। दरअसल, प्रोटीन की कमी होने पर, शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है, जिससे लगातार थकान, सुस्ती और मानसिक सुस्ती महसूस हो सकती है।
4/5Image Source : freepik
शरीर में में प्रोटीन की कमी होने पर इसका असर हमारे स्किन, त्वचा और बालों पर भी पड़ता है. प्रोटीन केराटिन, कोलेजन और इलास्टिन जैसे प्रोटीन स्वस्थ बाल, नाखून और त्वचा के लिए ज़रूरी होते हैं। प्रोटीन की कमी के कारण बाल झड़ने, बाल पतले होने, नाख़ून कमज़ोर होने और रूखी, परतदार त्वचा जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
5/5Image Source : freepik
अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, दालें, राजमा, चना, सोयाबीन, चिकन, मछली, नट्स और बीज का सेवन कर सकते हैं.