लिवर डिटॉक्स करने में इन ड्रिंक्स का सेवन है बेहद फायदेमंद, सूजन भी होता है कम, जानें कैसे करें सेवन
लिवर डिटॉक्स करने में इन ड्रिंक्स का सेवन है बेहद फायदेमंद, सूजन भी होता है कम, जानें कैसे करें सेवन
Written By: Poonam Yadav@R154Poonam
Published : Nov 26, 2025 09:15 pm IST, Updated : Nov 26, 2025 09:22 pm IST
Image Source : unsplash
खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल लिवर की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में समय समय पर लिवर को डिटॉक्स करना ज़रूरी है। अपने लिवर को हेल्दी बनाएं रखने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ देसी ड्रिंक्स को शामिल करें। ये ड्रिंक लिवर को डिटॉक्स कर उसमें जमी गंदगी को साफ करने में मददगार हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को तेज करते हैं और लिवर के काम काज में तेजी लाते हैं। तो, आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।
Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा जूस: एलोवेरा जूस का सेवन, लिवर डिटॉक्स करने में मददगार है। दरअसल, एलोवेरा ब्लड वेसेल्स से जमा कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है। इससे फैटी लिवर की समस्या नहीं होती है, साथ ही लिवर भी हेल्दी रहता है।
Image Source : FREEPIK
हल्दी जूस: हल्दी एक बेहतरीन डिटॉक्सीफाइंग जूस है। इसका करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो लिवर सेल्स को हेल्दी रखने और इसके काम काज को तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और लिवर को हेल्दी रखने में मददगार है।
Image Source : unsplash
चकोतरे का जूस: चकोतरे का जूस लिवर की सूजन को कम करके और लिवर की कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये लिवर में फैट को कम करता है और फैट जलाने वाले एंजाइमों को बढ़ा सकता है। इसका रेगुलर सेवन लिवर को हेल्दी रखने में मददगार है।
Image Source : UNSPLASH
पालक का जूस: पालक का जूस लिवर डिटॉक्स करता है और गंदगी को फ्लश करने में मदद करता है। साथ ही इससे लिवर का काम काज भी सही रहता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। साथ ही ये ग्रीन जूस स्किन को हेल्दी रखने में भी मददगार है। तो, अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई दिक्कत हो या फिर आपका लिवर कमजोर हो तो आप इन जूस का सेवन कर सकते हैं।