प्रोटीन की कमी को दूर करन सकती है ये चीजें, आज ही डाइट में करें शामिल
प्रोटीन की कमी को दूर करन सकती है ये चीजें, आज ही डाइट में करें शामिल
शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में सही चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने, बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने और शरीर को एनर्जी देने का काम करता है।
Published : Jul 07, 2026 12:15 pm IST, Updated : Jul 07, 2026 12:15 pm IST
1/5Image Source : magnific
शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन और स्वादिष्ट स्रोत है। 100 ग्राम पनीर से लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
2/5Image Source : magnific
बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और चिया सीड्स प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स का भी अच्छा जरिया हैं। यह न सिर्फ प्रोटीन देते हैं, बल्कि दिनभर की क्रेविंग को कम करता है।
3/5Image Source : magnific
अगर आप मांसाहारी या एगिटेरियन हैं, तो अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता और बेहतरीन 'कम्प्लीट प्रोटीन' सोर्स है। एक उबले हुए अंडे से लगभग 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
4/5Image Source : magnific
भारतीय खाने में दाल को प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना गया है। ऐसे में आप मूंग, मसूर, चना और अरहर की दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होती हैं। एक कप पकी हुई दाल से लगभग 15-18 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
5/5Image Source : magnific
अगर आप हाई-प्रोटीन डाइट चाहते हैं, तो सोयाबीन शामिल कर सकते हैं। यह प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का राजा माना जाता है। 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36 ग्राम तक प्रोटीन होता है।