Published : Jul 02, 2026 10:34 am IST, Updated : Jul 02, 2026 10:34 am IST
1/5Image Source : Magnific
दातों को खराब करने वाली आदत में सबसे ऊपर है मीठे और एसिडिक पेय पदार्थों का सेवन करना। बहुत सारे लोग खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक रखने के लिए एनर्जी ड्रिंक्स, सोडा, फलों के जूस पीते हैं। लेकिन इससे दांत में मौजूद इनेमल कमजोर हो सकती है। चीनी बैक्टीरिया के लिए खाने का काम करती है। जो पेट में एसिड बनाते हैं और एसिड दांतों को नुकसान पहुंचाता है।
2/5Image Source : Magnific
ब्रश करना अच्छी आदत है। दिन में दो बार खासतौर से रात में ब्रश जरूर करना चाहिए। लेकिन बहुत जोर लगाकर ब्रश करने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकते हैं। अत्यधिक दबाव की वजह से दांतों की ऊपरी परत घिस सकती है। इससे मसूड़ों में जलन पैदा कर सकती है और कई बार मसूड़े पीछे होने लगते हैं।
3/5Image Source : Magnific
दिनभर कुछ न कुछ खाते रहने की आदत दांतों के लिए ठीक नहीं है। इससे मुंह में खतरनाक बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो ओरल हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। बैक्टीरिया एसिड उत्पन्न करते हैं जिससे दांतों की सेहत प्रभावित होती है। इसलिए दिनभर खाने की आदत को बदल लें और खाने के बाद कुल्ला करना न भूलें।
4/5Image Source : Magnific
बिना खाने वाली चीजों को चबाना या खाना सेहत के लिए खतरनाक है। बच्चों में कई बार नाखून चबाने या पेंसिल चबाने की आदत देखी जाती है। ये खराब आदत है जो आपकी ओरल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। इससे दांतों पर अतिरिक्त पड़ता है और छोटी दरारें, किनारों का टूटना और समय के साथ घिसाव बढ़ सकता है।
5/5Image Source : Magnific
मुंह सूखना भले ही नॉर्मल लगे लेकिन दांतों के लिए ठीक नहीं है। लार दांतों की रक्षा करने में भूमिका निभाती है। लार खाने के कणों को धोकर साफ करती है और हानिकारक एसिड को बेअसर करती है। जब आप कम पानी पीते हैं और कैफीन, धूम्रपान और कुछ दवाओं का सेवन ज्यादा करते हैं तो इससे दांतों में सड़न, सांसों की दुर्गंध और मसूड़ों की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीएं।