किडनी को डिटॉक्स करने में इन हर्बल चाय का नहीं है कोई जवाब, डाइट में ज़रूर करें शामिल
किडनी को डिटॉक्स करने में इन हर्बल चाय का नहीं है कोई जवाब, डाइट में ज़रूर करें शामिल
किडनी शरीर के सबसे मेहनती अंगों में से एक हैं। ये चौबीसों घंटे काम करके खून से गंदगी को बाहर निकालते हैं ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करते हैं। ऐसे में किडनी को डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ डिटॉक्स चाय को शामिल करें।
Published : Sep 13, 2025 07:23 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 07:23 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
किडनी शरीर के सबसे मेहनती अंगों में से एक हैं। ये चौबीसों घंटे काम करके खून से गंदगी को बाहर निकालते हैं ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करते हैं। ऐसे में किडनी को डिटॉक्स करने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ डिटॉक्स चाय को शामिल करें।
2/5Image Source : FREEPIK
डंडेलियन रूट टी: डंडेलियन मूत्रवर्धक के रूप में किया जाता रहा है। यह शरीर में मूत्र के प्रोडक्शन को बढ़ाकर एक्स्ट्रा नमक और अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे किडनी का काम आसान होता है। यह सूजन को कम करती है और इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए आप इसे शहद या नींबू के साथ मिला कर पी सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
अदरक की चाय: अदरक सिर्फ गले की खराश या मतली के लिए ही नहीं, बल्कि किडनी के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और रक्त संचार को सुधारने में मदद करती है।
4/5Image Source : FREEPIK
ग्रीन टी: ग्रीन टी हर्बल चाय नहीं है, लेकिन यह किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो किडनी की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। यह सूजन से लड़ती है और दिल के साथ-साथ किडनी के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।
5/5Image Source : FREEPIK
कैमोमाइल चाय: कैमोमाइल चाय किडनी को सेहतमंद बनाती है। यह तनाव को कम करती है और बेहतर नींद में मदद करती है, जिससे शरीर को आराम करने का मौका मिलता है। यह सूजन को कम करने में भी सहायक है।