सुबह की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड शुगर लेवल
सुबह की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड शुगर लेवल
कई लोग डायबिटीज या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए चावल, रोटी और मीठा खाना बंद कर देते हैं लेकिन उसके बाद भी शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता है। ऐसे में डॉक्टर कहती हैं कि दरअसल, अच्छी डाइट फॉलो करने के बाद भी कुछ लोग रोज ऐसी गलतियां करते हैं जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
Published : Aug 11, 2026 12:30 pm IST, Updated : Aug 11, 2026 12:47 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
कई लोग डायबिटीज या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिएचाल, रोटी और मीठा खाना एकदम बंद कर देते हैं लेकिन उसके बाद भी शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता है। ऐसे में यूट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे ने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि दरअसल, अच्छी डाइट फॉलो करने के बाद भी कुछ लोग रोज ऐसी गलतियां करते हैं जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
2/5Image Source : UNSPLASH
सुबह पानी न पीना: अगर आप अपने दिन की शुरुआत बिना पानी पीने से करते हैं तो इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। दरअसल, रातभर बॉडी डिहाइड्रेशन मोड़ में रहता है। ऐसे में जब आप सुबह पानी नहीं पीते हैं तो उस वजह से शरीर में टॉक्सिन और कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है जो शुगर स्पाइक को बढ़ा सकता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
सुबह झटके से उठना: डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे कहती हैं कि अगर सुबह के समय अलार्म की वजह से झटके से उठकर सीधा काम ले लग जाते हैं या फोन देखते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है जो ब्लड शुगर बढ़ने की वजह बनता है
4/5Image Source : UNSPLASH
सुबह नाश्ता न करना: अगर आप सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं तो तो रात भर के उपवास के बाद शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है। शरीर इसे सर्वाइवल या तनाव की स्थिति मानता है। जिसके कारण कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन एक्टिव होते हैं। ऐसे में शरीर ऊर्जा बनाए रखने के लिए लिवर को ग्लूकोज छोड़ने का संकेत देता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
सुबह धूप न लें : सुबह उठने के बाद अगर आप सूरज की रौशनी नहीं लेते हैं तो इस वजह से मेलाटोनिन सही तरीके से रीसेट नहीं हो पाता है जो इन्सुलिन रेजिस्टेंस का कारण बनता है।