पैरों में दिखने वाले ये लक्षण नहीं हैं सामान्य, डॉक्टर ने किया आगाह
पैरों में दिखने वाले ये लक्षण नहीं हैं सामान्य, डॉक्टर ने किया आगाह
पैरों में होने वाली हर परेशानी को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। कई बार पैरों में दिखने वाले बदलाव शरीर में चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते हैं।
Published : Aug 25, 2026 02:50 pm IST, Updated : Aug 25, 2026 03:10 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
पैरों में होने वाली हर परेशानी को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। कई बार पैरों में दिखने वाले बदलाव शरीर में चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते हैं। डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे के मुताबिक, अगर पैरों में बार-बार या लंबे समय तक ऐसे बदलाव नजर आ रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
2/5Image Source : UNSPLASH
पैरों में सूजन: अगर आपके पैरों में बार बार सूजन की समस्या होती है तो यह लिवर, किडनी या हार्ट के ठीक से काम न करने का संकेत हो सकती है। जब शरीर में पानी और वेस्टेज फिल्टर नहीं हो पाते हैं तब ये पैरों में जमा होने लगते हैं जिससे सूजन की समस्या बढ़ती है।
3/5Image Source : MAGNIFIC
तलवों का ठंडा होना: अगर आपके पैरों का तलवा बहुत ज़्यादा ठंडा रहता है तो यह पैरों या या धमनियों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब नसों में फैट जमने से खून का बहाव कम होता है, तो गर्म खून पैरों तक ठीक से नहीं पहुंच पाता है।
4/5Image Source : MAGNIFIC
पैरों की नसों का उभरा होना: अगर आपके पैरों की नसें सूजी या उभरी हुई दिख रही हैं तो यह वेरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में खून ठीक से दिल की तरफ नहीं जा पाता और नसों में जमा होने लगता है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
एड़ियों का बहुत ज़्यादा फटना: अगर आपकी एड़ियां बहुत ज़्यादा फटती हैं तो यह फैटी लिवर, थाइरॉयड या डायबिटीज की निशानी हो सकती है।