Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. इस काढ़ा से कमजोर इम्यूनिटी होती है बूस्ट, बारिश में ज़रूर करें सेवन, सर्दी-खांसी से भी होगा बचाव

इस काढ़ा से कमजोर इम्यूनिटी होती है बूस्ट, बारिश में ज़रूर करें सेवन, सर्दी-खांसी से भी होगा बचाव

Poonam Yadav Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Jul 27, 2025 07:51 am IST, Updated : Jul 27, 2025 07:55 am IST
  • मानसून सीज़न में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वायरल संक्रमण से बचने के लिए आप अपनी डाइट में काढ़ा को शामिल करें। यह काढ़ा इम्यूनिटी को मजबूत कर, शरीर को बाहरी कीटाणुओं से लड़ने में मदद करती है। आयुर्वेद में भी मसालों और जड़ी-बूटियों से बने ऐसे काढ़े का बहुत महत्व है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं और इसके फायदे?
    Image Source : SORA AI
    मानसून सीज़न में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वायरल संक्रमण से बचने के लिए आप अपनी डाइट में काढ़ा को शामिल करें। यह काढ़ा इम्यूनिटी को मजबूत कर, शरीर को बाहरी कीटाणुओं से लड़ने में मदद करती है। आयुर्वेद में भी मसालों और जड़ी-बूटियों से बने ऐसे काढ़े का बहुत महत्व है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं और इसके फायदे?
  • इस काढ़ा को बनाने के लिए ज़रा सा अदरक, 1-2 गुड़ के टुकड़े, कुछ काली मिर्च के दाने, एक या दो चुटकी अजवाइन, 3-4 छोटी दालचीनी, 1-2 चक्रफूल, 5-6 लौंग, 1-2 बड़ी इलायची, 1 छोटा चम्मच घर का बना चाय मसाला लें। अब एक गहरे बर्तन में 2 गिलास पानी लें और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख दें। जब पानी गरम होने लगे, तो उसमें अदरक को घिसकर और बाकी सारी सामग्री डाल दें। इस मिश्रण को 7 से 10 मिनट तक उबालें, जब तक कि पानी का रंग गाढ़ा न हो जाए। अब इस ड्रिंक को एक कप में छान लें और गरमागरम पिएं।
    Image Source : SORA AI
    इस काढ़ा को बनाने के लिए ज़रा सा अदरक, 1-2 गुड़ के टुकड़े, कुछ काली मिर्च के दाने, एक या दो चुटकी अजवाइन, 3-4 छोटी दालचीनी, 1-2 चक्रफूल, 5-6 लौंग, 1-2 बड़ी इलायची, 1 छोटा चम्मच घर का बना चाय मसाला लें। अब एक गहरे बर्तन में 2 गिलास पानी लें और उसे गैस पर गरम होने के लिए रख दें। जब पानी गरम होने लगे, तो उसमें अदरक को घिसकर और बाकी सारी सामग्री डाल दें। इस मिश्रण को 7 से 10 मिनट तक उबालें, जब तक कि पानी का रंग गाढ़ा न हो जाए। अब इस ड्रिंक को एक कप में छान लें और गरमागरम पिएं।
  • इस काढ़े में काली मिर्च, अजवाइन, लौंग, चक्रफूल और इलायची जैसे मसाले होते हैं, जिनमें सूजन कम करने वाले और जीवाणु-रोधी गुण होते हैं। ये गले की खराश, सर्दी और खांसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि डाइट में मसालों को शामिल करने से स्वास्थ्य कई तरीकों से बेहतर होता है।
    Image Source : SORA AI
    इस काढ़े में काली मिर्च, अजवाइन, लौंग, चक्रफूल और इलायची जैसे मसाले होते हैं, जिनमें सूजन कम करने वाले और जीवाणु-रोधी गुण होते हैं। ये गले की खराश, सर्दी और खांसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि डाइट में मसालों को शामिल करने से स्वास्थ्य कई तरीकों से बेहतर होता है।
  • यह आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत करता है और उन
    Image Source : SORA AI
    यह आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत करता है और उन "फ्री रेडिकल्स" से लड़ता है, जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर बीमारियां पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, अदरक में बहुत अच्छे सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। अदरक खाने से शरीर की सूजन कम होती है और आपकी इम्यूनिटी स्वस्थ रहती है।
  • इस पेय में गुड़ मिलाने से काढ़े का स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही यह आपके श्वसन तंत्र को साफ़ करने में भी मदद करता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स भी करता है। यह काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत करने में काफी मददगार साबित हो सकता है
    Image Source : SORA AI
    इस पेय में गुड़ मिलाने से काढ़े का स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही यह आपके श्वसन तंत्र को साफ़ करने में भी मदद करता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स भी करता है। यह काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को मज़बूत करने में काफी मददगार साबित हो सकता है