गर्मी की मार से बचने के लिए और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए इन चीज़ों का करें सेवन
गर्मी की मार से बचने के लिए और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए इन चीज़ों का करें सेवन
गर्मियों में कुछ हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्या कम होती है और शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है। ऐसे में इस मौसम में ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पचे और शरीर को ठंडक भी मिले।
Published : May 13, 2025 09:52 pm IST, Updated : May 13, 2025 09:52 pm IST
1/5Image Source : social
गर्मियों में अक्सर लोग भारी और गर्म खाना खाने से बचते हैं क्योंकि इन चीजों को पचने में समय लगता है। गर्मियों में कुछ हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्या कम होती है और शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है। ऐसे में इस मौसम में ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पचे और शरीर को ठंडक भी मिले।
2/5Image Source : social
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का सेवन किया जा सकता है। इस फल में 90 प्रतिशत पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं और आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखते हैं। तरबूज का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है और आंखों की समस्याएं भी कम होती हैं।
3/5Image Source : social
गर्मियों में पेट को हल्का रखने के लिए जौ का दलिया खाया जा सकता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। जौ की तासीर ठंडी होती है और गर्मियों में इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। जौ का दलिया खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस दलिया को रात में बनाकर स्टोर भी किया जा सकता है, जिससे इसमें मौजूद रेजिस्टेंस स्टार्च बढ़ जाएगा।
4/5Image Source : social
गर्मियों में खाली पेट खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इनमें सोडियम, पोटैशियम, फाइबर और आयरन होता है, जो शरीर को ताकत देते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। खजूर को आप अपनी स्मूदी में भी शामिल कर सकते हैं।
5/5Image Source : social
गर्मियों में पेट को आराम पहुंचाने के लिए ओट्स का सेवन किया जा सकता है। ओट्स का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आप ओट्स को स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं।