जोड़ों के दर्द ने मुश्किल किया जीना, तो डाइट में शामिल कर लीजिए खाने की ये चीजें
जोड़ों के दर्द ने मुश्किल किया जीना, तो डाइट में शामिल कर लीजिए खाने की ये चीजें
जोड़ों के दर्द ने मुश्किल किया जीना, तो डाइट में शामिल कर लीजिए खाने की ये चीजें to get rid of joint pain eat these food items to strengthen your bone health
Published : Oct 23, 2024 11:45 am IST, Updated : Oct 23, 2024 11:45 am IST
1/5Image Source : Freepik
हड्डियां कमजोर होने की वजह से अक्सर लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ कैल्शियम से भरपूर खाने की चीजों का सेवन करके आप अपनी बोन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। दूध, दही और पनीर जैसी खाने की चीजें आपकी हड्डियों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
3/5Image Source : Freepik
बोन हेल्थ की मजबूती के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादाम में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपके जोड़ों के दर्द की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रोकली और केल जैसी हरी सब्जियों को खाकर भी हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आप रेगुलरली हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, तो आप खुद को जोड़ों के दर्द की समस्या का शिकार बनने से बचा भी सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियों को सही मात्रा में कंज्यूम कर अपनी बोन हेल्थ को इम्प्रूव कर सकते हैं। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।