कहीं ज्यादा नमक सेहत पर पड़ न जाए भारी! होश उड़ा देने वाले साइड इफेक्ट्स
कहीं ज्यादा नमक सेहत पर पड़ न जाए भारी! होश उड़ा देने वाले साइड इफेक्ट्स
क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नमक का सेवन करना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है? आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक कंज्यूम करने से क्यों परहेज करना चाहिए?
Published : Oct 09, 2024 12:36 pm IST, Updated : Oct 09, 2024 12:42 pm IST
1/5Image Source : Freepik
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा नमक का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यही वजह है कि हाई बीपी के पेशेंट्स को नमक लिमिट में रहकर ही कंज्यूम करना चाहिए वरना उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
2/5Image Source : Freepik
ज्यादा नमक को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचने के लिए आपको अपने खाने में कम मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
जो लोग रोजाना अपने खाने में जरूरत से ज्यादा नमक डालते हैं, उनके लिए हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए लिमिट में रहकर नमक का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
4/5Image Source : Freepik
नमक की ज्यादा मात्रा कंज्यूम करना मोटापे का मुख्य कारण भी बन सकती है। ज्यादा नमक कंज्यूम करने वाले लोगों की किडनी बुरी तरह से डैमेज हो सकती है इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
5/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक अडल्ट को प्रतिदिन 6 ग्राम नमक को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लिमिट में रहकर नमक का सेवन करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन सही मात्रा से ज्यादा नमक खाने से आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।