मुंह के छालों से हैं परेशान तो आजमाएं ये बेहतरीन उपाय, मिलेगा तुरंत आराम
मुंह के छालों से हैं परेशान तो आजमाएं ये बेहतरीन उपाय, मिलेगा तुरंत आराम
अगर मुंह में छाले हो जाएं तो कुछ भी भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो छाले बेहद छोटे होते हैं लेकिन ये काफी तकलीफदेह भी होते हैं। छालों की वजह से कई दिनों तक मुंह में जलन रहती है। दरअसल, ये एक तरह के संक्रामक वायरस के कारण होते हैं जिसे 'हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस' कहा जाता है।
Published : Mar 01, 2025 08:59 pm IST, Updated : Mar 01, 2025 09:04 pm IST
1/6Image Source : social
अगर मुंह में छाले हो जाएं तो कुछ भी भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो छाले बेहद छोटे होते हैं लेकिन ये काफी तकलीफदेह भी होते हैं। छालों की वजह से कई दिनों तक मुंह में जलन रहती है। दरअसल, ये एक तरह के संक्रामक वायरस के कारण होते हैं जिसे 'हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस' कहा जाता है।
2/6Image Source : social
मुंह में छालों की समस्या आमतौर पर पेट की खराबी, कब्ज, डिहाइड्रेशन, विटामिन सी की कमी, तनाव आदि के कारण होती है। कई बार बुखार के कारण भी छाले निकले आते हैं। ऐसे में दवाई लेने के बजाए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपानकर मुंह के छालों और दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
3/6Image Source : social
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह आपके छालों को ठीक करने आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए इलायची पाउडर को शहद में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं।
4/6Image Source : social
नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो मुंह के छालों को दूर करने में कारगर है। इसके लिए आप दिन में 3-4 बार नारियल तेल को छालों पर लगाएं।
5/6Image Source : social
तुलसी की पत्तियां भी मुंह के छालों से निजात दिलाती है। इसके लिए बस आप तुलसी के 4-5 पत्ते चबाकर खाएं। इससे छाले खत्म हो जाएंगे।
6/6Image Source : social
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से मुंह के छालों से राहत मिलेगी। रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन करने से मुंह में हुए छालों से छुटकारा मिलेगा।