मुंह की बदबू और पीले दांत से हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय
मुंह की बदबू और पीले दांत से हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय
गंदे और पीले दांत सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को ही नहीं बिगाड़ते हैं, बल्कि आपके दांत भी कमजोर होने लगते हैं। अच्छी तरह ब्रश और ओरल हाइजीन का ध्यान नहीं रखने की वजह से भी दांत पीले होने लगते हैं। इसलिए डॉक्टर्स दांतों की साफ-सफाई के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। दांतों के पीलेपन की वजह से मुँह से बदबू भी
Published : Dec 27, 2024 11:25 pm IST, Updated : Dec 27, 2024 11:31 pm IST
1/5Image Source : social
गंदे और पीले दांत सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को ही नहीं बिगाड़ते हैं, बल्कि आपके दांत भी कमजोर होने लगते हैं। अच्छी तरह ब्रश और ओरल हाइजीन का ध्यान नहीं रखने की वजह से भी दांत पीले होने लगते हैं। इसलिए डॉक्टर्स दांतों की साफ-सफाई के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। दांतों के पीलेपन की वजह से मुँह से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आप ये घरेलू टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
2/5Image Source : social
अगर आपके दांत पीले है तो उसे सफ़ेद करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ी मात्रा में हाइड्रोजन पेरोक्साइड का पेस्ट बनाएं और फिर धीरे-धीरे दांतों को ब्रश करना हैं। इससे आपके दांतों को इंस्टेंट व्हाइटनिंग मिलेगी। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नियमित टूथपेस्ट के साथ भी कर सकते हैं।
3/5Image Source : social
पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल से कुल्ला करें। इस तेल को दांतों पर लगा लें और फिर हाथों से अच्छी तरह दांतों को साफ़ करें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से पीले दांत सफ़ेद हो जायेंगे।
4/5Image Source : social
संतरे का छिलका भी पीले दांतों की छुट्टी कर देता है। संतरे के छिलके को सूखाकर उसकापाउडर बना लें। अब उस पाउडर से दांतों की सफाई करें। ऐसा करने से आपके पीले दांत दूध की तरह सफेद हो जायेंगे और मुंह से गंदी बदबू भी नहीं आयेगी।
5/5Image Source : social
अमरूद और नीम के पत्ते पीले दांतों को सफ़ेद कर मुंह की गंदगी भी दूर करते हैं। अमरूद के ताजे पत्तों को चबाने या उबले हुए अमरूद के पत्तों से बने माउथवॉश का इस्तेमाल करने से दांतों को सफ़ेद करने में मदद मिल सकती है।