गैस्ट्रिक कैंसर के 5 लक्षण, उल्टी और पेट फूलने को हल्के में न लें
गैस्ट्रिक कैंसर के 5 लक्षण, उल्टी और पेट फूलने को हल्के में न लें
Gastric Cancer Symptoms: बहुत ज्यादा गैस बनने, खाने के बाद डकार आना या भारीपन महसूस होना भले ही आम समस्या लगती हो, लेकिन लंबे समय तक ऐसा होना गैस्ट्रिक कैंसर का भी लक्षण हो सकता है। गैस्ट्रिक कैंसर के इन 5 लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Published : Nov 04, 2025 03:29 pm IST, Updated : Nov 04, 2025 03:29 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अगर आपको फूड सेंसिटिविटी की समस्या हो रही है। यानि आप पहले जो चीजें आसानी से पचा सकते थे उन्हें पचाना मुश्किल हो रहा है। खाने को लेकर सहनशीलता में बदलाव आ रहा है। खासतौर से हाई प्रोटीन, मसालेदार या भारी खाने से पेट में गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या होती है तो ऐसा पेट में सूजन की वजह से हो सकता है। ये गैस्ट्रिक कैंसर का भी लक्षण हो सकता है।
2/5Image Source : Freepik
गैस्ट्रिक कैंसर का एक ध्यान देने वाला लक्षण है कि बिना वजह शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि पेट के अंदर खून बहुत धीमे बहता है। जिससे शरीर में खून की कमी, त्वचा का पीला पड़ना, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
3/5Image Source : Freepik
बिना किसी वजह के मतली जैसी आना भी गैस्ट्रिक कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसा पेट में जलन होने की वजह से भी हो सकता है। इस लक्षण को समझना इसलिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि इसके बाद कई बार लोग नॉर्मल हो जाते हैं और फिर अचानक ये समस्या हो जाती है।
4/5Image Source : Freepik
अगर आपको कुछ भी खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है। खाते ही डकार आने लगती हैं तो इसे नजरअंदाज न करें ये गैस्ट्रिक कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। पेट में कैंसर पनपने पर अंदरूनी परत में बदलाव आने लगते हैं, जिससे गैस की समस्या बढ़ जाती है।
5/5Image Source : Freepik
अगर आपको जरा सा खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है और पेट बहुत जल्दी भरा-भरा सा लगता है तो ये मामूली बात नहीं है। ऐसा पेट या लिवर से जुड़ी समस्या के कारण हो सकता है। ये लक्षण गैस्ट्रिक कैंसर की ओर भी इशारा करता है। ट्यूमर बनने से पाचनतंत्र पर असर होता है।