बारिश में नींबू पानी बन सकता है शरीर की ढाल, इन बीमारियों से बचाएगा
बारिश में नींबू पानी बन सकता है शरीर की ढाल, इन बीमारियों से बचाएगा
Lemond Water In Monsoon: मानसून में जब इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर पर बीमारियां अटैक करने लगती है, तो नींबू पानी शरीर के लिए ढाल बन सकता है। नींबू पानी शरीर को इन बीमारियों से बचाने का काम करता है।
Published : Jul 21, 2025 03:23 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 03:23 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बारिश में वायरल बुखार, मलेरिया, डेंगू और टायफाइड जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इस मौसम में ज्यादा नमी और बैक्टीरिया होने के कारण वायरस तेजी से पनपते हैं। जो कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर अटैक करते हैं और बीमार करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
मानसून में नींबू पानी पीने की आदत बना लें। दरअसल नींबू पानी पीने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बारिश में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
3/5Image Source : Freepik
विटामिन सी एक पावरफुर एंटीऑक्सीडेंट भी है। जो शरीर में अधिक व्हाइट ब्लड सेल्स यानी WBC बनाने में मदद करता है। व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर के सोल्जर्स होते हैं। जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : Freepik
अगर आपको लगता है कि नींबू पानी पीने से सर्दी हो जाएगी तो ऐसा गलत है। लेकिन फिर भी आप हल्के गुनगुने पानी में नींबू डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। बारिश में होने वाली बीमारियों से बचाव होगा।
5/5Image Source : Freepik
नींबू में विटामिन सी के अलावा विटामिन बी6, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है। रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर में पैदा हो रहे दोष कंट्रोल रहते हैं। दस्त, डायरिया, अपच की समस्या दूर करने के लिए नींबू खाना फायदेमंद है।