1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. बंद नाक से राहत पाने के लिए घरेलू इलाज क्या है?

बंद नाक से राहत पाने के लिए घरेलू इलाज क्या है?

Remedies To Open Block Nose In Cold: जुकाम में नाक बंद हो जाए तो सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बच्चे और बड़े सभी बंद नाक से परेशान हो जाते हैं। सांस लेना मुश्किल हो जाता है और नींद भी वहीं आती है। ऐसे में बंद नाक को खोलने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं।

Written By: Bharti Singh
Published : Aug 18, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 03:41 pm IST
बंद नाक को खोलने के लिए कोई दवा या नुस्खा नहीं अपनाना तो आप गर्म पानी की भाप लें। स्टीम लेने से तुरंत बंद नाक खुल जाएगी। इसके लिए पानी के बर्तन के ऊपर मुंह रख लें और तौलिया से कवर करके भाप लें। पानी में कोई एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
बंद नाक को खोलने के लिए कोई दवा या नुस्खा नहीं अपनाना तो आप गर्म पानी की भाप लें। स्टीम लेने से तुरंत बंद नाक खुल जाएगी। इसके लिए पानी के बर्तन के ऊपर मुंह रख लें और तौलिया से कवर करके भाप लें। पानी में कोई एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं।
नाक बंद होने पर बाबा रामदेव का ये घरेलू उपाय कर लें। इसके लिए 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम काली मिर्च, 50 शक्कर या खांड मिला दें। इसे 1 चम्मच खाने से सर्दी, जुकाम, नजला दूर हो जाता है। बंद नाक खुल जाएगी।
2/5 Image Source : Freepik
नाक बंद होने पर बाबा रामदेव का ये घरेलू उपाय कर लें। इसके लिए 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम काली मिर्च, 50 शक्कर या खांड मिला दें। इसे 1 चम्मच खाने से सर्दी, जुकाम, नजला दूर हो जाता है। बंद नाक खुल जाएगी।
सरसों का तेल नाक में डालने से भी नाक खुल जाती है। इसके लिए अणु का तेल भी असरदार साबित होता है। इस तेल को नाक में एक एक बूंद करके डाल लें बंद नाक खुल जाएगी और जुकाम में राहत मिलेगी।
3/5 Image Source : Freepik
सरसों का तेल नाक में डालने से भी नाक खुल जाती है। इसके लिए अणु का तेल भी असरदार साबित होता है। इस तेल को नाक में एक एक बूंद करके डाल लें बंद नाक खुल जाएगी और जुकाम में राहत मिलेगी।
1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच रीठा डाल दें। इसमें चुटकीभर सौंठ, काली मिर्च या त्रिकुटा डाल दें। इन्हें छानकर रख लें और नाक में थोड़ा-थोड़ा डाल दें। पूरा कफ निकलकर बाहर आ जाएगा और बंद नाक खुल जाएगी।
4/5 Image Source : Freepik
1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच रीठा डाल दें। इसमें चुटकीभर सौंठ, काली मिर्च या त्रिकुटा डाल दें। इन्हें छानकर रख लें और नाक में थोड़ा-थोड़ा डाल दें। पूरा कफ निकलकर बाहर आ जाएगा और बंद नाक खुल जाएगी।
छोटे बच्चों को भाप लेने में परेशानी होती है। ऐसे में आप गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें और उस कपड़े को नाक पर रखकर सिंकाई करें। इससे बंद नाक की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे नाक के आस-पास का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और कान भी खुल जाएगी।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement