थायराइड के लक्षण क्या हैं?
थायराइड के लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। कभी-कभी ये लक्षण उम्र बढ़ने या तनाव के कारण भी लग सकते हैं, इसलिए ब्लड टेस्ट (TSH) करवाना ही इसकी पुष्टि का एकमात्र तरीका है। लेकिन यहां हम सामान्य लक्षण बताने जा रहे हैं।
Published : Jan 03, 2026 11:07 am IST, Updated : Jan 03, 2026 11:07 am IST
1/5
Image Source : Freepik
यदि आप भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं और दिन भर एनर्जी की कमी रहती है, तो यह थायराइड का संकेत हो सकता है।
2/5
Image Source : Freepik
बिना किसी खास डाइट या एक्सरसाइज के वजन का तेजी से बढ़ना या अचानक बहुत कम हो जाना (हाइपरथायरायडिज्म) थायराइड को दर्शाता है।
3/5
Image Source : Freepik
गले के निचले हिस्से में सूजन आना या शीशे में देखने पर वह हिस्सा उभरा हुआ दिखना थायराइड ग्रंथि के बढ़ने का संकेत है।
4/5
Image Source : Freepik
बालों का बहुत ज्यादा झड़ना, पतला होना या त्वचा का जरूरत से ज्यादा रूखा और बेजान हो जाना भी एक बड़ा लक्षण है।
5/5
Image Source : Freepik
बिना वजह बहुत ज्यादा चिंता होना, चिड़चिड़ापन, घबराहट महसूस होना या लंबे समय तक उदासी बने रहना भी थायराइड के लक्षणों में से एक है।