1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. विटामिन डी की कमी से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

विटामिन डी की कमी से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Jul 27, 2025 08:37 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 08:37 pm IST
अक्सर लोग शरीर में हुई विटामिन डी की कमी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और लोगों की यही लापरवाही उनकी सेहत पर हावी होने लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी रहती है, तो आप कुछ बीमारियों का शिकार भी बन सकते हैं।
1/5 Image Source : SORA/AI
अक्सर लोग शरीर में हुई विटामिन डी की कमी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और लोगों की यही लापरवाही उनकी सेहत पर हावी होने लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी रहती है, तो आप कुछ बीमारियों का शिकार भी बन सकते हैं।
विटामिन डी की कमी बोन हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। कमजोर हड्डियों की वजह से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों में फ्रैक्चर की संभावना भी बढ़ सकती है।
2/5 Image Source : FREEPIK
विटामिन डी की कमी बोन हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। कमजोर हड्डियों की वजह से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों में फ्रैक्चर की संभावना भी बढ़ सकती है।
क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी की कमी की वजह से ऑस्टियोमलेशिया नामक बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस जरूरी विटामिन की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द और ऐंठन का कारण भी बन सकती है।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी की कमी की वजह से ऑस्टियोमलेशिया नामक बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस जरूरी विटामिन की कमी, मांसपेशियों में कमजोरी, दर्द और ऐंठन का कारण भी बन सकती है।
लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी, दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती है। हार्ट डिजीज के अलावा इस जरूरी विटामिन की कमी, डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी की संभावना को भी बढ़ा सकती है।
4/5 Image Source : FREEPIK
लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी, दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती है। हार्ट डिजीज के अलावा इस जरूरी विटामिन की कमी, डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी की संभावना को भी बढ़ा सकती है।
इस विटामिन की कमी, न केवल फिजिकल हेल्थ पर बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकती है। विटामिन डी की कमी से अवसाद का खतरा बढ़ सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement