सुबह अलसी खाने से क्या होता है, जानें मिलते हैं कौन से फायदे और खाने का सही तरीका
सुबह अलसी खाने से क्या होता है, जानें मिलते हैं कौन से फायदे और खाने का सही तरीका
अलसी के बीज, जिन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप इनका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो आपको और भी शानदार फायदे मिल सकते हैं। ये छोटे से बीज फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
Published : Jun 22, 2025 07:33 am IST, Updated : Jun 22, 2025 07:33 am IST
1/6Image Source : social
अलसी के बीज, जिन्हें सुपरफूड भी कहा जाता है, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप इनका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो आपको और भी शानदार फायदे मिल सकते हैं। ये छोटे से बीज फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
2/6Image Source : social
सुबह के समय खाली पेट अलसी का पानी पीना एक्सपर्ट के हिसाब से लाभकारी है। रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी का बीज डालकर भिगो दें। अलसी के बीज को पानी में भिगोकर रखने से इसमें मौजूद पोषण पानी में अवशोषित हो जाता है। सुबह इसे पानी को हल्का उबालें, फिर छानकर दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें और शहद मिलाकर पिएं। साथ ही अलसी के बीज भी चबाएं। अब चलिए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं?
3/6Image Source : social
पाचन में सुधार: अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अलसी का पानी पीना शुरू करें। अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर, लिग्नान और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो एक रेचक के रूप में काम करते हैं। ये कब्ज से राहत दिलाने और आंतों की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं।
4/6Image Source : social
स्वस्थ और चमकदार बाल: अलसी का पानी आपके बालों के लिए भी बेहतरीन है। इसमें विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, बी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और हानिकारक मुक्त कणों (free radicals) को कम करके बालों को स्वस्थ बनाते हैं।
5/6Image Source : social
चमकदार और स्वस्थ त्वचा: अलसी के बीज में अच्छे वसा, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, प्रोटीन, लिग्नान और फैटी एसिड ALA (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) होते हैं। ये आपकी त्वचा को पोषण देते हैं और उसे चमकदार व स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही, यह त्वचा की जलन को कम करने और मुहांसे पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करने में भी मददगार है।
6/6Image Source : social
अलसी के बीज में आहार फाइबर अधिक होता है, जो शरीर में इंसुलिन और रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। यह मधुमेह को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च है, तो खाली पेट अलसी का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल और अन्य वसा के अवशोषण को कम करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित होता है। साथ ही अलसी का पानी उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं।