सर्दियों के मौसम में गाजर खूब बिकती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में यहां जानेंगे सर्दियों में रोजाना गाजर खाने से क्या होता है?
Published : Dec 18, 2025 02:30 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 02:30 pm IST
1/5Image Source : Freepik
गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन A में बदल देता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और रतौंधी जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
2/5Image Source : Freepik
गाजर में पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। जबकि फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
3/5Image Source : Freepik
सर्दियों की ठंडी हवा त्वचा को रूखा बना देती है। गाजर में मौजूद पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा की नमी बरकरार रखते हैं और नेचुरल चमक लाते हैं। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में भी सहायक है।
4/5Image Source : Freepik
सर्दियों में अक्सर संक्रमण का खतरा रहता है। गाजर में मौजूद विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की शक्ति देते हैं।
5/5Image Source : Freepik
गाजर फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। रोजाना इसे सलाद के रूप में खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।