1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. सफेद कद्दू का जूस पीने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और सेवन का सही तरीका

सफेद कद्दू का जूस पीने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे और सेवन का सही तरीका

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Sep 07, 2025 11:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 11:25 pm IST
सफेद कद्दू हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे सफेद पेठा या गोल लौकी के नाम से भी जाना जाता है। सफेद कद्दू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी सफेद कद्दू का जूस पिया है? जी हाँ, सफेद कद्दू का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर वजन कम करने तक, फायदेमंद साबित हो सकता है।
1/5 Image Source : freepik

पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है: सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
2/5 Image Source : freepik

वज़न घटाने में मददगार: सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीने से वज़न घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वज़न कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ज़्यादा खाने से बच सकते हैं। इससे वज़न कम करना आसान हो जाता है।
3/5 Image Source : freepik

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएँ: सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इस जूस को पीने से कई बीमारियों और संक्रमणों का शिकार होने से बचा जा सकता है।
4/5 Image Source : freepik

शरीर को डिटॉक्सीफाई करें: सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसका नियमित सेवन कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement