Published : Apr 12, 2026 03:13 pm IST, Updated : Apr 12, 2026 03:13 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
रोज़ाना 2 किलोमीटर चलना एक छोटी लेकिन बेहद असरदार आदत है जो धीरे-धीरे आपकी पूरी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर आप इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लेते हैं, तो इसका असर वजन से लेकर दिल और दिमाग तक साफ दिखाई देता है।
2/5Image Source : UNSPLASH
वजन संतुलित रहता है: 2 किलोमीटर पैदल चलने पर लगभग 80 से 120 कैलोरी बर्न होती है। अगर आपकी स्पीड तेज है या वजन ज्यादा है, तो कैलोरी बर्न और भी बढ़ सकती है। रोज चलने से अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है और वजन संतुलित रहता है।
3/5Image Source : FREEPIK
दिल को बनाता है मजबूत: रोज़ाना 30-40 मिनट की तेज़ वॉकिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी कम हो जाता है। वॉक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
दिमाग रहता है एक्टिव और शार्प: वॉकिंग से ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है, जिससे मेमोरी और फोकस बेहतर होता है। 30 मिनट की तेज सैर तनाव कम करती है और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
5/5Image Source : UNSPLASH
तनाव होता है कम: नियमित वॉक मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन उपाय है, जो स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करता है। यह शारीरिक गतिविधि एंडोर्फिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन जारी करती है, जो मूड को तुरंत बेहतर बनाते हैं और कोर्टिसोल के स्तर को कम करते हैं।