डेंगू बुखार खतरनाक हो सकता है अगर समय पर सही इलाज न मिले तो, इसलिए डेंगू के लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आइये जानते हैं डेंगू बुखार में शरीर में सबसे पहला लक्षण क्या नजर आता है।
Published : Jul 22, 2026 01:13 pm IST, Updated : Jul 22, 2026 01:13 pm IST
1/5Image Source : Magnific
डेंगू का पहला लक्षण बुखार है। संक्रमित व्यक्ति को अचानक तेज बुखार आता है, जो 104°F तक तेज हो सकता है। हालांकि बुखार आना वायरल और दूसरी बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है लेकिन हाई फीवर के साथ सिरदर्द और आंखों के पीछे तेज दर्द डेंगू का लक्षण हो सकता है।
2/5Image Source : Magnific
डेंगू होने पर शुरुआत में 2-4 दिन बुखार के साथ बहुत कमजोरी, तेज सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। मरीज को बहुत थकान बनी रहती है।
3/5Image Source : Magnific
डेंगू का टेस्ट कराने पर 4 से 6 दिन के बीच टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है। इतने दिनों में त्वचा पर लाल चकत्ते आ सकते हैं। प्लेटलेट काउंट में गिरावट आ सकती है।
4/5Image Source : Magnific
अगर आपको इन लक्षणों के साथ पेट में तेज दर्द हो रहा है, लगातार उल्टी हो रही है, ब्लीडिंग हो रही है जिसमें नाक और मसूड़ों से खून आ रहा है। तो ये गंभीर स्थिति हो सकती है।
5/5Image Source : Magnific
सांस लेने में बेचैनी और कठिनाई, चेहरे पर सूजन आने लगे या ठंडी या चिपचिपी त्वचा महसूस हो रही है। अचानक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है तो इन लक्षणों को हल्के में न लें।