डायबिटीज के रोगियों को एक्सरसाइज करते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
डायबिटीज के रोगियों को एक्सरसाइज करते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
Exercise Tips In Diabetes: डायबिटीज के मरीज के लिए व्यायाम करना दवा से भी ज्यादा असरदार साबित होता है। शरीर शुगर को तरीके से इस्तेमाल करता है और इससे हार्ट हेल्थ के साथ ही इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार आता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज को एक्सरसाइज करते हुए कुछ बातों का ख्याल रखा चाहिए।
Published : Jun 10, 2026 08:03 am IST, Updated : Jun 10, 2026 08:03 am IST
1/5Image Source : magnific
डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए व्यायाम को सबसे अच्छा माना गया है। हालांकि आपको धीरे-धीरे वर्कआउट का समय बढ़ाना चाहिए। शुरुआत में आपको 10-15 मिनट व्यायाम करना चाहिए, बाद में समय बढ़ाकर इसे रोजाना 30 मिनट तक लेकर जाएं और इसे आगे धीरे-धीरे 45 मिनट से 1 घंटा करें।
2/5Image Source : magnific
एक्सरसाइज, रनिंग या कोई भी व्यायाम करते समय आपको कुछ देर पहले थोड़ा कार्बोहाइड्रेट वाला नाश्ता करना चाहिए। आप कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें साथ में रखें, जिससे अगर वर्कआउट के दौरान अचानक से आपका ब्लड शुगर कम हो तो आप उसे बढ़ा सकें।
3/5Image Source : magnific
इसके साथ ही डायबिटीज के रोगियों को आरामदायक कपड़े पहनने, एक्सरसाइज के समय एथलेटिक जूते पहनने और फिजिकल एक्टिविटी के हिसाब से सही कपड़े चुनने की सलाह दी जाती है। व्यायाम के दौरान पानी पीते रहें।
4/5Image Source : magnific
डायबिटीज के मरीज के लिए सबसे महत्वपूर्ण सलाह है कि आपको व्यायाम से पहले, व्यायाम के दौरान और बाद में नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए।
5/5Image Source : magnific
ब्लड शुगर के स्तर को गिरने से रोकने के लिए आपतो रोजाना एक ही समय पर व्यायाम करना चाहिए। इसके साथ ही खाने खाने का समय और दवा लेने की आदत भी एक समय पर ही रखें।