हड्डियां शरीर को मजबूती और सहारा देने का काम करती है। लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और पोषण की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं हड्डियों को किस तरह मजबूत बनाया जाए।
Published : Oct 11, 2025 11:31 am IST, Updated : Oct 11, 2025 11:31 am IST
1/5Image Source : Freepik
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में मुख्य रूप से कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर खाद्य चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन-के भी हड्डियों के लिए जरूरी हैं।
2/5Image Source : Freepik
दूध, दही, पनीर और चीज़ हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये कैल्शियम और प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं। ऐसे में इन्हें आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
3/5Image Source : Freepik
हड्डियों को मजबूती देने के लिए आप अपनी डाइट में तिल के बीज, बादाम, अखरोट जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं।
4/5Image Source : Freepik
पालक, मेथी, सरसों का साग, ब्रोकली कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन-के से भरपूर होती हैं। ये सभी चीजें हड्डियों को मजबूत बनाती है।
5/5Image Source : Freepik
रागी कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा भुने हुए काले चने खाने से भी हड्डियां मजबूत होती है।