बढ़ानी है ताकत-ऊर्जा, तो किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
बढ़ानी है ताकत-ऊर्जा, तो किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
How to increase strength and energy: अगर आप अपनी स्ट्रेंथ और एनर्जी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।
Published : Mar 05, 2026 11:31 am IST, Updated : Mar 05, 2026 11:31 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी ताकत और ऊर्जा में कमी लगती है? अगर आप हर समय थके हुए और सुस्त रहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सुपर फूड्स न केवल ताकत और ऊर्जा को बढ़ाएंगे बल्कि आपकी सेहत को भी काफी हद तक मजबूत बना पाएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी स्ट्रेंथ और एनर्जी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आप बादाम, अखरोट और काजू का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा चिया सीड्स का सेवन भी किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
केले में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए केले को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केला ताकत बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आप अंडे का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि अंडे का सेवन करके भी ताकत और ऊर्जा को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर अंडे को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है। ताकत और ऊर्जा के लिए आप ग्रीन वेजिटेबल्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।