Published : Feb 19, 2026 07:03 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 07:03 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको थकान-कमजोरी महसूस होती रहती है, तो कुछ ड्राई फ्रूट्स आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए ताकत बढ़ाने वाले कुछ ड्राई फ्रूट्स के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
ताकत और ऊर्जा के लिए आप अंजीर को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंजीर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती है।
3/5Image Source : FREEPIK
शारीरिक ताकत को बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। आइए इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। रात में 4-5 बादाम को पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए और फिर अगली सुबह खाली पेट इन्हें छीलकर खा लीजिए।
4/5Image Source : FREEPIK
ताकत और ऊर्जा के लिए खजूर भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आपको हर समय कमजोरी महसूस होती रहती है, तो हर रोज नियम से खजूर खाना शुरू कर दीजिए। आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
5/5Image Source : FREEPIK
अखरोट में मौजूद तमाम पोषक तत्व भी ऊर्जा और ताकत बढ़ाने में असरदार साबित हो सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।