1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए कौन से चीजें खाएं?

मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए कौन से चीजें खाएं?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jul 05, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 03:53 pm IST
अगर आपका शरीर हर समय सुस्त रहता है और दिनभर थकान महसूस होता है तो इसके पीछे मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। इसकी कमी से नींद अच्छी तरह से नहीं आती है और एनर्जी की कमी होती है जिससे आपको हर समय थकान जैसा फील होता है। माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की संस्थापक, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
1/5 Image Source : UNSPLASH/MAGNIFIC

पालक: पालक में आयरन के साथ मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कच्चे पालक में मौजूद ऑक्सलेट आयरन और मैग्नीशियम के अब्सॉर्प्शन को धीमा कर देते हैं। ऐसे में आप इसे सौते कर के स्मूदी या जूस बनाकर पी सकते हैं। आप इसकी सब्जी का भी डाइट में सेवन करें।
2/5 Image Source : unsplash
पालक: पालक में आयरन के साथ मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कच्चे पालक में मौजूद ऑक्सलेट आयरन और मैग्नीशियम के अब्सॉर्प्शन को धीमा कर देते हैं। ऐसे में आप इसे सौते कर के स्मूदी या जूस बनाकर पी सकते हैं। आप इसकी सब्जी का भी डाइट में सेवन करें।
कद्दू के बीज और बादाम: कद्दू के बीज और बादाम ये दोनों मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। यह मिश्रण मांसपेशियों को मजबूत बनाने, थकान कम करने और बेहतर नींद लाने में मदद करता है। एक चम्मच कद्दू के बीज को भूनकर इसका सेवन करें। पांच से सात बादाम रात को पाने में भिगोकर रखें और सुबह इसका छिलका निकालकर सेवन करें।
3/5 Image Source : UNSPLASH

मिलेट्स और किनोवा: मिलेट्स और किनोवा की रोटी, खिचड़ी या उपमा कुछ भी बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने में फायदेमंद है। यह शरीर में फाइबर और मैग्नीशियम दोनों की कमी को पूरा करता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
मिलेट्स और किनोवा: मिलेट्स और किनोवा की रोटी, खिचड़ी या उपमा कुछ भी बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने में फायदेमंद है। यह शरीर में फाइबर और मैग्नीशियम दोनों की कमी को पूरा करता है।
राजमा: मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने में राजमा भी बेहद फायदेमंद है। राजमा आपके मूड और पेट दोनों के लिए अच्छा रहता है। 100 ग्राम उबले हुए राजमा में लगभग (45 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement