कौन सी बीमारियों में दालचीनी हो सकती है फायदेमंद, बता रही हैं एक्सपर्ट
कौन सी बीमारियों में दालचीनी हो सकती है फायदेमंद, बता रही हैं एक्सपर्ट
दालचीनी खाने में सिर्फ सुगंध या फ्लेवर ऐड नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
Published : Jul 19, 2026 06:30 pm IST, Updated : Jul 19, 2026 06:42 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
दालचीनी खाने में सिर्फ सुगंध या फ्लेवर ऐड नहीं करती है बल्कि इनके सिनेमल्डिहाइड, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोसायनिडिन जैसे तत्व हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में बेहद फायदेमंद है। यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि दालचीनी का सेवन करने से कौन से फायदे मिल सकते हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
वेट लॉस में फायदेमंद: अगर आप मोटापे और पेट की चर्बी से परेशान हैं तो उसे कंट्रोल करने के लिए रोजाना दालचीनी का पानी पिएं। यह ने केवल वजन कम करने में मददगार है बल्कि मेटाबॉल्ज़िम को भी फास्ट करती है
3/5Image Source : UNSPLASH
प्री डायबिटीज और डायबिटीज: प्री डायबिटीज और टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को दालचीनी का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। आधे छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर लें और आप इनका इस्तेमाल पानी में उबालकर, चाय या भोजन में शामिल करके कर सकते हैं
4/5Image Source : UNSPLASH
बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल:अगर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने में भी दालचीनी बेहद सहायक है। ऐसे में एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए ओट्स, नट्स के साथ दालचीनी को मिलाकर सेवन करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
फैटी लिवर में फायदेमंद: अगर आपका रिपोर्ट फैटी लिवर आया है तो अपनी डाइट में दालचीनी का काढ़ा या चाय शामिल करें। दिन में दो बार दालचीनी की बिना चीनी वाले चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है