हड्डियों के लिए कौन सी जांच करानी चाहिए, डॉक्टर से जानिए
हड्डियों के लिए कौन सी जांच करानी चाहिए, डॉक्टर से जानिए
Bone Medical Test Name: फुल बॉडी चेकअप में हम हार्ट, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, लिवर और फेफड़ों की जांच तो करवा लेते हैं, लेकिन जॉइंट्स, हड्डियों और मसल्स की सेहत की कोई जांच नहीं करवाते। डॉक्टर से जानिए हड्डियों के लिए कौन सी चांज करवानी चाहिए?
Published : Apr 02, 2025 02:55 pm IST, Updated : Apr 02, 2025 02:55 pm IST
1/5Image Source : Freepik
लाइफ इज मूवमेंट एंड मूवमेंट इज लाइफ, जी हां डॉक्टर धीरज दुबे (सीनियर कंसल्टेंट, SHALBY अस्पताल, जयपुर) की मानें तो हमें अपनी हड्डियों और जोड़ों का भी उतना ही ख्याल रखना चाहिए, जितना शरीर के बाकी अंगों का रखते हैं। इसके लिए कुछ टेस्ट जरूर करवाएं।
2/5Image Source : Freepik
हड्डियों की सेहत पता करने के लिए साल में 1 बार अपना विटामिन डी टेस्ट जरूर करवाएं। भारत में ज्यादातर लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। विटामिन डी के बिना जॉइंट्स और हड्डियां तो खराब होंगी। आपकी इम्यूनिटी और हार्ट पर भी असर होगा।
3/5Image Source : Freepik
आपको कैल्शियम की जांच भी करवाते रहना चाहिए। क्योंकि विटामिन डी कम होने पर शरीर में कैल्शियम भी कम होने लगता है। इससे जोड़ों पर बुरा असर पड़ता है। हड्डियों की जांच के लिए कैल्शियम की जांच जरूर करवा लें।
4/5Image Source : Freepik
हड्डियों के लिए एक रुटीन टेस्ट है BMD बोन मिनरल डेंसिटी ये आपको जरूर कराना चाहिए। इससे हड्डियों में मिनरल और डेंसिटी का पता चलता है। जिससे जॉइंट्स से जुड़ी समस्या को जल्दी समझकर इलाज किया जा सकता है। 30 साल के बाद ये टेस्ट करवाएं।
5/5Image Source : Freepik
एक्सरे करवा कर भी हड्डियों की सेहत का पता लगाया जा सकता है। ये बेसिक रुटीन चेकअप हैं जो आपको कराने चाहिए। क्योंकि पिछले कुछ सालों में लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं बढ़ने से हड्डियों पर भी बुरा असर हो रहा है।