Bitter Gourd Side Effects: करेला फायदेमंद होता है लेकिन हर किसी को सूट करे ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को करेला नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। जानिए किन लोगों को करेला का सेवन नहीं करना चाहिए।
Published : Jul 18, 2025 02:22 pm IST, Updated : Jul 18, 2025 02:22 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अगर आपका ब्लड शुगर लो रहता है तो करेला की सब्जी आपको नहीं खानी चाहिए। करेला ब्लड शुगर को कम करता है जिससे लो ब्लड शुगर वाले मरीज की परेशानी बढ़ सकती है। ब्लड शुगर ज्यादा लो होने पर सिर में दर्द, कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
जिन लोगों को लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है उन्हें भी करेला खाने से बचना चाहिए। करेला में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो लिवर फंक्शन को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए करेला का सेवन लिवर के लिए ठीक नहीं है।
3/5Image Source : Freepik
सर्जरी होने के बाद करेला का सेवन न करें। ऐसे वक्त में ब्लड शुगर कम ज्यादा होता रहता है। करेला खाने से शुगर डाउन हो सकता है जो रिकवरी टाइम को बढ़ा सकता है। अगर करेला खाएं तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
4/5Image Source : Freepik
अगर कोई महिला प्रेगनेंस है तो उसे करेला का सेवन कम करना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। खासतौर से करेले के बीज ऐसे वक्त में नुकसान कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
गैस एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों को भी करेला खाने से बचना चाहिए। इससे परेशानी हो सकती है। करेला की सब्जी को अरहर की दाल के साथ खाने से परेशानी और बढ़ सकती है। ब्लोटिंग हो सकती है।